बहराइच- जेल में बंद समर्थकों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता को रोका, भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ।
Oplus_131072
नियमों का खेल या सियासी भेदभाव ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच –
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बहराइच जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं वो जेल में बंद अपने क्षेत्र के कुछ युवकों से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि जेल प्रशासन ने न सिर्फ उन्हें मिलने से मना कर दिया, बल्कि कांग्रेस पार्टी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। इस कथित भेदभाव के खिलाफ अब कांग्रेस नेता ने सीधे जिला अधिकारी का दरवाजा खटखटाया है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वो जेल में अपने क्षेत्र के कुछ बंदियों से मिलने पॅहुचे थे लेकिन अपने पेड पर लिख कर दिये जाने के बाद भी उन्हें मिलने नही दिया गया और कांग्रेस पार्टी को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की गई ,,
उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया था आज भी मैं मिलने गया, तो मुझे वहाँ पे मना कर दिया गया कि आपके पैड पे मिलान नहीं होगा।
हमारे ही सामने भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों के पैड पे, एमएलसी के पैड पे, विधायक के पैड पे, यहाँ तक कि जिला अध्यक्ष, यहाँ तक कि जो यूथ के जिला अध्यक्ष हैं, उनके पैड पे मिलने दिया जाता है। क्या और सारे नियम-कानून हमारे लिए ही हैं। हमको बताया गया, मैं खुद स्वयं मिलने गया था, मुझे बताया गया कि आप सुबह आइए, लाइन लगाके मिलिए, आपके लिए कोई स्पेशल होना नहीं है।
हमने जब पूछा कि ऐसा क्यों है? तो उन्होंने बोला कि “कांग्रेस का क्या वजूद है जो हम कांग्रेस पार्टी के लोगों को मिलने दें?” मतलब बहुत ही बुरी तरीके से वहाँ हमसे बातचीत की गई और फिर उसके बाद हमको भेजा गया वहाँ से।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला अधिकारी के यहाँ हम इसकी शिकायत करने आए हैं। इस पर ध्यान दिया जाए, अगर नियम-कानून हैं तो सबके लिए हों। हमको नहीं मिलने दिया गया तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों को क्यों मिलने दिया जा रहा है? बस मेरा यही कहना है और इसीलिए मैं शिकायत करने आया हूँ कि इस पे विशेष ध्यान दिया जाए और मुझे उम्मीद है कि जिला अधिकारी महोदय इस पे ज़रूर ध्यान देंगे।
शिवेंद्र प्रताप सिंह ( जिलाध्यक्ष ) कांग्रेस बहराइच
