धनघटा थाने के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था सुधारने का निर्देश ।

0

धनघटा – संतकबीर नगर।

धनघटा थाने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक सन्दीप कुमार मीना के निरीक्षण में थाने में साफ सफाई व्यवस्था दयनीय पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की बारीकी से जांच की, जिसमें कुछ खामियां पाई गईं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिस कार्यालय की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को अनुशासन का पालन करने और अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

उन्होंने क्षेत्र में फर्जी प्रार्थना पत्रों के मामलों पर भी सख्ती दिखाते हुए कहा कि बिना जांच के कोई भी मुकदमा दर्ज न किया जाए। पहले तथ्यों की जांच सुनिश्चित की जाए, उसके बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने थाना, चौकी और बीट स्तर के पुलिसकर्मियों को जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उन्हें कानून के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

एसपी ने चौकीदारों से भी बातचीत करते हुए कहा कि गांवों में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि, चाहे वह आपराधिक हो या संदिग्ध, उसकी सूचना तुरंत थाने तक पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

क्षेत्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए एसपी ने कहा कि जल्द ही पेट्रोल पंपों के सामने खड़े होने वाले ट्रकों को हटाया जाएगा और सड़कों चौराहों पर अवैध रूप से खड़े टैक्सी, वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही टैक्सी स्टैंड को धनघटा चौराहे से दूर स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए। जिससे यातायात सुचारु रूप से चल सके और मार्ग दुर्घटना पर अंकुश लगेगा।

इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक रामदरश यादव, अनिल राय, नंदू गौतम, दिलीप सिंह, राम वशिष्ठ, तूफानी यादव, कांस्टेबल आशुतोष पांडेय समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...