8 किग्रा 750 ग्राम अफीम के अवैध हरे पौधे (फल व फूल सहित) के साथ 1 गिरफ्तार ।
अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।
संतकबीर नगर-
आज दिनाँक 23 मार्च को जनपद संतकबीर नगर अंतर्गत थाना महुली पर सूचना मिली कि ग्राम बसियाजोत निवासी अब्दुल रहीम द्वारा अपने घर के सामने खेत में अफीम का पौधा लगाया गया है , जिसकी सूचना पर थानाध्यक्ष महुली पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को 08 किग्रा 750 ग्राम अफीम के हरे पौधे (फल व फूल सहित) के साथ 1 को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
अभय नाथ मिश्र – (क्षेत्राधिकार धनघटा- सन्तकबीर नगर)
बरामदगी:-
कुल 08 किग्रा 750 ग्राम अफीम के हरे पौधे (फल व फूल सहित) ।
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0सं0 97/2026 धारा 8/18 NDPS एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
पुलिस टीम का विवरण:-
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, उ0नि0 सोमनाथ मिश्रा, का0 अरविन्द कुमार यादव, का0 रितेश यादव, का0 राजमंगल यादव, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 सोनू यादव ।
