मामला कोर्ट के अधीन होते हुए भी दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा।

0

पीड़िता को दबंगों द्वारा धमकी दिए जाने के संबंध में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर –

दिनांक 19 मार्च 2026 को हिस्से से अधिक जमीन कब्जा करने तथा दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में सेमरियावा ब्लॉक अंतर्गत की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

आपको बताते चले की पीड़िता जरीना खातून पत्नी स्वर्गीय अफजाल अहमद ग्राम सेमरियावा थाना दुधारा जिला संत कबीर नगर निवासिनी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर शिकायती पत्र देकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता ने बताया कि आराजी नंबर 884 की जमीन उसके पति की पुस्तैनी जमीन है।

पीड़िता के पति के द्वारा दो शादियां की गई थी जिसमें दूसरी पत्नी के लड़कों के द्वारा जमीन में हिस्सा मांगा जा रहा है पीड़िता के अनुसार दूसरी पत्नी के लड़कों का हिस्सा आधे से कम होता है जबकि वह आधे जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं या मामला विगत 13 वर्षों से कोर्ट के अधीन है जमीन के मामले में अभी तक कोर्ट का कोई उचित निर्णय नहीं आया है उसके बावजूद भी कुछ दबंगों की मदद से विपक्षी मारने पीटने की धमकी दे रहा है और जमीन को पूरी तरह से कब्जा किया है।

पीड़िता जरीना खातून द्वारा थाना दुधारा में कई बार शिकायती पत्र दिया गया और 108 नंबर को भी बुलाया गया लेकिन वहां से भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला।

पीड़िता का कहना है कि विपक्षियों द्वारा मेरा दीवाल गिरा कर अपना दीवाल चला रहे थे मेरे द्वारा रोकने की कोशिश करने पर वहां पर मौजूद पुलिस के सह पर संजय सिंह पुत्र रामनारायण ग्राम भर वलिया थाना दुधारा, अतिकू रहमान पुत्र अब्दुल हकीम, मोहम्मद पुत्र मुकर्रम मुकर्रम मुराडीहा बेग, जुबेर पुत्र बशीर निवासी सेमरियावा, वैभव मिश्रा निवासी खलीलाबाद और उनके साथ 20-25 की संख्या में दबंगों द्वारा मारने पीटने के लिए लाठी डंडा लेकर दौड़ाया जाता है।

मौके पर उपस्थित पुलिस के सामने सब कुछ होता है मगर पुलिस प्रशासन भी वहां पर मौन रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...