उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 09 दिवसीय समारोह का हुआ शुभारम्भ।

0

आडिटोरिम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 18 मार्च।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण होने पर “उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के रूप में 09 दिवसीय समारोह का आयोजन कर रही है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में आयोजित होने वाले 18 से 26 मार्च 2026 तक 09 दिवसीय समारोह का शुभारम्भ विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अतिथियों तथा अधिकारियों के साथ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर मैट्रो एकेडमी की ओर गणेश वन्दना व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण किया गया जिसे मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा आमजन द्वारा देखा व सुना गया। समारोह के दौरान मा. जनप्रतिनिधियों व अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रदेष की 09 वर्ष उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। हमारी सरकार में बेटियों के सम्मान के लिए बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं योजनान्तर्गत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक का पैसा दिया जा रहा है।

प्रदेश में गरीब, निर्धन, असहाय परिवारों की बेटियों के लिए सामुहिक विवाह अन्तर्गत 01 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है। महिला सुरक्षा और सम्मान के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है। 19,839 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई और 9,172 महिला बीटों का गठन किया गया। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण और पर्यटन के क्षेत्र में मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, चित्रकूट और नैमिषारण्य जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों का व्यापक विकास किया गया है। वर्ष 2025 में प्रदेश में 1 अरब 56 करोड़ से अधिक पर्यटक आए, जिससे उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटक आगमन में देश में प्रथम स्थान पर रहा। अयोध्या दीपोत्सव में 26 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ने प्रदेश को वैश्विक धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है।

गरीब कल्याण और खाद्य सुरक्षा अन्तर्गत प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। डीबीटी के माध्यम से 31 विभागों की 191 योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, निवेश, सामाजिक न्याय और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था, निवेश और विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। नवनिर्माण के ये 9 वर्ष उत्तर प्रदेश को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर करने वाले निर्णायक वर्ष हैं।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, अधिषाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी प्रदीप कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम, जिला सेवा योजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...