एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन में तैनात बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

0

Oplus_16908288

विकास भवन में मचा हड़कंप।

संतकबीर नगर : –

संतकबीर नगर जिले के विकास भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन की टीम द्वारा रंगे हाथों एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ले जाने का मामला सामने आया।

आपको बताते चले कि आज दिनांक 18 मार्च को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास भवन संतकबीर नगर में तैनात एक कथित कमीशनखोर बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि राजन नामक यह व्यक्ति सफाई कर्मी के पद पर होने के बावजूद बाबूगिरी करता था और विभिन्न कार्यों के बदले अवैध वसूली करता था। आरोप है कि वह जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) का करीबी था और उसकी आड़ में लंबे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त था। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है।

आपको बताते चले कि आज दिनांक 18 मार्च को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास भवन संतकबीर नगर में तैनात D.P.R.O ऑफिस में एक कथित कमीशनखोर बाबू राजन कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि राजन कुमार पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल निवासी ग्राम पोस्ट काली जगदीशपुर थाना महुली जनपद संत कबीर नगर नामक यह व्यक्ति सफाई कर्मी के पद पर होने के बावजूद D.P.R.O. के सह पर बाबूगिरी करता था और विभिन्न कार्यों के बदले अवैध वसूली करता था।

आरोप है कि वह जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) का करीबी है और उसकी आड़ में लंबे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त है ।
शिकायतकर्ता सुधीर सिंह पुत्र भागीरथी सिंह निवासी ग्राम कोहना थाना महुली जनपद संत कबीर नगर जो कि पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था।
शिकायतकर्ता सुधीर सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे वेतन बहाली के लिए राजन कुमार द्वारा बार-बार रुपए की मांग की जा रही थी इसलिए मैंने एंटी करप्शन टीम की मदद ली और आज जब राजन के द्वारा मांगे गए रुपए में से 10000 रुपए राजन कुमार को दिया तो एंटी करप्शन टीम ने मौके से रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए भी बरामद की है।

गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और एंटी करप्शन टीम द्वारा राजन कुमार को कोतवाली खलीलाबाद लाया गया एंटी करप्शन टीम द्वारा मामले की जानकारी तथा लिखा पढ़ी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त राजन कुमार कों खलीलाबाद कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...