मोटरसाइकिल को कंटेनर ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, 1 की मौत।
सोनी होटल के पास बाईक सवार महिला व युवक को कंटेनर ट्रक ने मारी भीषण टक्कर।
घटना स्थल पर महिला की हुई मौत युवक घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 17 मार्च 2026 मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे संतकबीरनगर जनपद स्थित खलीलाबाद कोतवाली अंतर्गत N.H -27 सोनी इंटरनेशनल होटल के सामने तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ट्रक ने एक बाइक जिस पर दो लोग सवार को टक्कर मार दी।
जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

आपको बताते चलें कि यह मामला खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के N.H 27 पर सोनी इंटरनेशनल होटल के पास समय करीब साढ़े 4:30 गोरखपुर के तरफ से आ रही ट्रेलर ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया जिससे महिला की टायर के नीचे आने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और चालक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार-
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भिनखिनी कला निवासी श्यामा त्रिपाठी पत्नी अंगद त्रिपाठी अपने बहन के लड़के विशाल त्रिपाठी पुत्र शिवानंद त्रिपाठी ग्राम बरडार थाना खजनी निवासी के साथ गोरखपुर दवा लेने गई थीं। मंगलवार शाम करीब साढ़े 4:00 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने सोनी होटल के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक चालक दूर जा गिरा, जबकि पीछे बैठी श्यामा त्रिपाठी ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खलीलाबाद क्षेत्रधिकारी अमित कुमार,खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी प्रकाश दुबे अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी जिलाअस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतिका श्यामा त्रिपाठी के शव को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
वहीं पुलिस प्रशासन कंटेनर ट्रक कोअपने कब्जे में लेकरकानूनी कार्रवाई करने में जुड़ गई
