संतकबीर नगर- 85 लाख की अवैध अफीम खेती का पुलिस ने किया भंडाफोड़।
85 लाख की अवैध अफीम खेती का पुलिस ने किया भंडाफोड़।
68.7 किग्रा अफीम पौधों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण के दौरान गंगौली में छापेमारी कर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो0 वकील पुत्र स्व0 मंसबदार निवासी गंगौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को उसके मकान से सटे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 68.7 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 85 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
घटना का विवरण:-
दिनांक 26.02.2026 को समय 17:50 बजे सूचना थाना कोतवाली खलीलाबाद प्राप्त हुई कि ग्राम गंगौली में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान के पीछे बनी बाउन्ड्री के अन्दर हरे रंग पौधा काटकर इकठठा रखा है । इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और मौके से अभियुक्त को 68.7 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी:-
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार की उपस्थिति में अभियुक्त अपने बाउंड्री के पास अफीम का पौध काटकर जिसका वजन कुल 68.7 किलोग्राम हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद किए गए ।
पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बुआई की थी ।
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0स0 120/2026 धारा 8/18 NDPS एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर ।
पुलिस टीम का विवरण:-
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उ0 नि0 रामअवध यादव, उ0 नि0 लालबिहारी निषाद, हे0 का0 पप्पू सिंह, हे0 का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 प्रदीप पटेल, का0 प्रशांत विक्रम सिंह, का0 रघुवंश प्रसाद ।
