बहराइच – मां और बेटे को पति से मिलाकर पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य।
Oplus_16908288
रिसिया पुलिस की टीम ने मां और बेटे को पति से मिलाकर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव।
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया थाना ससुराल से मायके को निकली एक युवती अपने एक साल के बच्चे संग सैकड़ों किमी दूर भटक कर आ जाने से पुलिस की मिशन शक्ति टीम के सराहनीय प्रयास से उसके पति से मिलाकर सौंप दिया गया है।
थाना रिसिया के गांव गो दौरा के प्रधान ने मंगल वार को पुलिस थाना पर सूचना दिया, कि मेरे गांव में एक युवती अपने एक साल के बच्चे के साथ भटक रही है ,सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने युवती से पूछताछ किया,तब जानकारी मिली कि युवती रेशमा पत्नी सर्वेश, बाँभक्कर पुर,मीर पुर,जिला बाराबंकी अपने ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी,लेकिन रास्ता भटक कर सवा सौ किमी दूर गो दौरा गांव आ गई,पुलिस ने सी प्लान ऐप के जरिए उसके पति से संपर्क कर थाना रिसिया पर बुलाकर युवती को उसके पति के हाथों सुपुर्द कर दिया,जिसकी सराहना ग्रामीणों के साथ युवती के पति ने किया है।इस कार्यवाही में उप निरीक्षक सुभाष चौहान और कांस्टेबिल सुधीर यादव का सहयोग रहा है।
