बहराइच – जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस।
Oplus_16908288
जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस।
रू. 57.8594 करोड़ लागत की 100 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण।
रू. 41.0173 करोड़ लागत की 69 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 जनवरी।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्थान आडिटोरियम में आयोजित समारोह का मुख्य अतिथि मा. अध्यक्ष भरतेंदु नाट्य अकादमी डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, सदर की अनुपमा जायसवाल, बलहा की सरोज सोनकर, नानपारा के राम निवास वर्मा, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के साथ फीता खोलकर तथा खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर समारोह का उद्धाटन किया। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों व अतिथियों के साथ सरस मेेले में विभिन्न विभागों व स्वैच्छिक संगठनों, गैर सरकारी संस्थाओं व महिला समहों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

सरस मेले के अवलोकन के पश्चात लोकसभा क्षेत्र बहराइच अन्तर्गत विधानसभा बहराइच की रू. 11.1828 करोड़ लागत की 12, महसी की रू. 17.1577 करोड़ लागत की 20, बलहा की रू. 14.5094 करोड़ लागत की 54 व नानपारा की रू. 4.6639 करोड़ लागत की 05 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा बहराइच की रू. 11.4662 करोड़ लागत की 07, महसी की रू. 10.6764 करोड़ लागत की 25, बलहा की रू. 2.6788 करोड़ लागत की 08 व नानपारा की रू. 8.9261 करोड़ लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत विधानसभा पयागपुर की रू. 10.3456 करोड़ लागत की 09 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं रू. 7.2698 करोड़ लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

समाारोह के दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जी व देश के मा. गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसे आडिटोारियम में मौजूद लोगों द्वारा सुना व देखा गया। समारोह में परिषदीय व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं, संस्कृति विभाग की ओर से स्थानीय कलाकार जसवीर सिंह एण्ड ग्रुप, मेट्रो एकेडमी, स्थानीय कलाकारों तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

समारोह के दौरान राजस्थान जयपुर में आयोजित 48वीं उ.प्र. राज्य शूटिंग चौम्पियनशिप प्रतियोगिता के एस-07-50 मी. राइफल प्रोन (एनआर) चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, एस्पिरिंग शूटर तथा एस-24-क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए अखण्ड प्रताप सिंह व एस-01-50 मी. राइफल प्रोन (एनआर) चैैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अरूणेन्द्र प्रताप सिंह तथा भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग में रिनॉउण्ड शूटर के रूप में चयनित होकर जनपद का नाम रोशन करने करने पर गगनदीप सिंह, मनमोहन सिंह व भूपेन्द्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार उत्कृष्ट के लिए डा. कृति चौरसिया प्रवक्ता रसायन विज्ञान, गुड्डी देवी पत्नी ननकू, इन्द्रराज सिंह सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक, सुश्री अर्चना सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, महिला आरक्षी अंतिमा सिंह, प्रियंका राठौर व चांदनी यादव, ग्राम पंचायत भरथापुर विस्थापन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आशीष, सुशील सिंह, आर.आर.सी. संचालक हनुमन्त सिंह, काला नमक चावल उत्पादन के लिए सरिता मिश्रा, हैण्ड बैग एवं टेडी वियर निर्माण के लिए लक्ष्मी, सर्फ व साबुन उत्पाद में लिए रीता, केले के तने से हैण्ड बैग निर्माण के लिए संगीता, जिले के 13 समूहों को बैंक के माध्यम से लोन कराने में सहयोग के लिए प्रियंका, जीएमडी मशीन वितरण के लिए तारादेवी, सरिता देवी, किरन देवी, मंजू देवी, सरिता श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, सावित्री देवी व कृष्णा देवी को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान सीएम युवा योजना के तहत आशा तिवारी, विवेक व विशाल कुमार शुक्ला को रू. 05-05 लाख, शिव प्रसाद व पूजा को रू. 01-01 लाख की धनराशि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना अन्तर्गत 02 लाभार्थियों विशुराज श्रीवास्तव व ऋषभ गुप्ता को रू. 10-10 लाख की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत दर्जी ट्रेड हेतु 10 एवं टोकरी बुनाई ट्रेड हेतु 01 लाभार्थी को टूल किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सफलतापूर्वक कार्यक्रम के आयोजन हेतु जनप्रतिनिधियों तथा जिले के अधिकारियों को बधाई दी। जबकि जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि को ओडीओपी अन्तर्गत निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समाप राष्ट्रगान के गायन से हुआ। समारोह का संचालन कवि एवं शिक्षक संतोष सिंह द्वारा किया गया।


