बहराइच- जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है उर्वरक वितरण की सघन निगरानी ।

0

Oplus_16908288

जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है उर्वरक वितरण की सघन निगरानी ।

अफवाहों पर ध्यान न दे कृषक, जनपद में र्प्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक ।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 10 नवंबर।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव द्वारा अवगत कराया गया है वर्तमान में जिले में 17354 मी.टन यूरिया, 6032 मी.टन डीएपी, 7167 मी.टन एनपीके एवं 12653 मी.टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। जनपद की सभी समितियो पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण कार्य की सघन निगरानी की जा रही है।

डॉ. यादव ने बताया कि कृत्रिम कमी पैदा करने वाले दुकानदारों पर फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर और ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। जनपद में अब तक इस वर्ष में 75239 मी.टन यूरिया 16548 मी.टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। गत रविवार को जिले में 8844 बोरी यूरिया, 2880 बोरी डीएपी, 2840 बोरी एनपीके एवं 7540 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट का वितरण किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी व पुलिस विभाग से समन्वय कर बड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले की सभी समितियों एवं विक्रय केन्द्रों पर पुलिस, राजस्व व कृषि विभाग की देख-रेख में उर्वरक का वितरण कराया जा रहा है। उर्वरक वितरण के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ए.आर. को-आपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ एवं इफको के प्रतिनिधि के साथ प्रतिदिन बैठक कर उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की जाती है तथा जिन समितियों पर पांच मैट्रिक टन से कम डीएपी एवं एनपीके उपलब्ध होती है वहां उर्वरक भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नपद में उर्वरक की कमी नहीं लगातार डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की रैक प्राप्त हो रही है। जिले को प्राप्त होने वाली उर्वरक को सहकारी समितियां एवं प्राइवेट दुकानदारों के यहां भेजा जा रहा है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि उर्वरक को एडवांस में खरीद कर भंडारण ना करें। डॉ. यादव ने बताया कि किसानों को समय पर एवं सही मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...