नेपाल- रहस्यमयी रात और गोली की गूंज……नहीं मिला अभी तक कोई सुराग।
Oplus_16908288
नेपाल- रहस्यमयी रात और गोली की गूंज……नहीं मिला अभी तक कोई सुराग।
रिपोर्ट- बैजनाथ मौर्य
देश- विदेश !
बीती रात नेपाल के भैरहवां में स्थित चार सितारा होटल में चली गोली,लेकिन गोली चलने के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
आपको बताते चले कि कल दिनांक 04 नवंबर 2025 दिन मंगलवार की रात्रि एक बजे के करीब नेपाल अंतर्गत भैरहवा शहर के बीच स्थित चार सितारा लक्ज़री होटल निर्वाणा में संगीत और कसीनो की रौनक अपने चरम पर थी। स्विमिंग पूल के किनारे बैठे कुछ ग्राहकों के बीच में अचानक किसी बात को लेकर कहां सुनी होने लगी ,जो देखते ही देखते एक बड़े झगड़े में बदल गई।
गवाहों के अनुसार भारतीय पर्यटकों और स्थानीय नेपाली युवकों के बीच तनाव बढ़ा और कुछ ही देर में एक समूह मोटरसाइकिल से बाहर निकल गया। तभी होटल गेट के पास सड़क किनारे अचानक गोलियों के चलने की आवाज़ गूंजने लगी।और इस गोलीबारी में एक गोली दीवार से टकराकर छर्रों में तब्दील होकर होटल के सुरक्षा गार्ड मीनबहादुर परियार के पैर में जा लगी। होटल के अंदर अफरातफरी मच गई और होटल का माहौल पूरी तरह से दहशत में बदल गया। लोगों के अंदर कई सवाल उठने लगे, गोली होटल के अंदर चली या बाहर ? और सबसे अहम, हथियार होटल परिसर तक पहुंचा कैसे ?
पुलिस की कार्रवाई, लेकिन सुराग नहीं !
घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीपबहादुर क्षेत्री और डीएसपी सुरज कार्की के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। होटल को सील कर दिया गया और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली गई। मौके से एक खोखा बरामद हुआ, लेकिन न हथियार मिला और न ही शूटर का कोई सुराग। पुलिस का अनुमान है कि गोली पिस्तौल से दागी गई थी।
सीमा पर सख्ती, लेकिन नतीजा शून्य !
भैरहवां से भारतीय सीमा मात्र तीन किलोमीटर दूर है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी सीमा पार भाग गया होगा। रातभर चेकपोस्टों पर तलाशी अभियान चला, लेकिन कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, मगर उनके नाम गुप्त रखे गए हैं।इस घटना ने नेपाल-भारत सीमा की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार गोली चलाने वाला व्यक्ति भारत के गोरखपुर क्षेत्र का हो सकता है। यदि उसने भारत से हथियार नेपाल लाया, तो यह सीमा जांच की कमजोरी को उजागर करता है। होटल व्यवसायी अब आशंकित हैं कि कहीं यह घटना किसी बड़े आपराधिक खेल की शुरुआत न हो।
