मछली मारने तालाब में उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

मछली मारने तालाब में उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत
पुलिस व गोताखोर तालाब में ढूढ रहें हैं राजू का शव
तीन घंटे बाद भी तालाब से नहीं मिला युवक का शव
पोखरे से गॉव घर तक मचा हुआ हैं कोहराम
बस्ती-मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसुम्हा के बाजार पुरवा निवासी 33 वर्षिय महेन्द्र कुमार ऊर्फ राजू पुत्र राम किशोर की गॉव के खुखुडियहवा तालाब में डूबने से मौत हो गई हैं। पुलिस व गोताखोरों की टीम द्वारा डेढ़ बजे डूबे युवक का शव साढ़े पॉच बजे तक ताल में से ढूढ नहीं पायी हैं। ताल के चारों तरह गॉव, क्षेत्र व पुलिस की भीड़ जुटी हुई हैं। ग्राम प्रधान बीके चौधरी ने बताया कि खुखुडियहवा तालाब जो छः बिघे में फैला हैं और काफी गहरा है। वृहस्पतिवार की दोपहर बाद गॉव के लोगों के साथ राजू भी मछली मारने गया था। जहॉ पर जब जाल आधे तालाब में पहुँचा तो जाल बीच में कहीं फंस गया। महेन्द्र ऊर्फ राजू ताल में फंसे जाल को छुड़ाने तालाब में पहुँचा। अभी ये जाल के एक कंठा पहले ही पहुँचा कि डूबने लगा। इसे डूबते देंख अन्य मछुआरें भी तालाब में इसे बचाने कूद गये। पर, काफी प्रयास के बाद भी राजू के शव का कहीं अता पता नहीं चल पाया हैं। इसके बाद लोगों ने थानाध्यक्ष मुण्डेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी को फोन कर अवगत कराया गया। पुलिस बल व गोताखोरों के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष ने भी तत्काल तालाब में उतरवा कर ढुढवाने में लग गये, पर राजू का शव तालाब में कहा फंस गया हैं नहीं मिल रहा हैं।
इधर राजू के घर जब इसके डूबने की सूचना मिली तो मॉ आभमती, पिता राम किशोर,पत्नी प्रतिमा छोटा भाई राजकुमार, राजू का बेटा अमन 12 व अंश 8 वर्ष भागते हुए तालाब पर पहुँचें और पानी में डूबे राजू को कोई बाहर निकाल दें, की, मिन्नते करने लगे। ग्राम प्रधान बीके चौधरी ने बताया कि राजू का परिवार बेहद ही गरीब हैं तथा पेड़ कांट कर परिवार का भरण पोषण राजू करता था। कहा कि साढ़े तीन घंटा हो गया हैं पर अभी राजू के शव का पता नहीं चल पाया हैं।