08 मार्च को आयोजित होगा – अस्मिता लीग – खेलो इंडिया खेल ।
Oplus_16908288
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 06 मार्च।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि युवाओं एवं महिलाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है, ताकि समाज में स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से युवा भारत (माय भारत), बहराइच, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2026 को प्रातः 08ः00 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम, बहराइच में “अस्मिता लीग-खेलो इंडियाः खेल से ही है पहचान” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले खेलों में प्रमुख रूप से 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ के साथ-सााथ कई फन एक्टिविटीज शामिल होंगी। प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम आयु, 13 वर्ष से अधिक व 18 से कम आयु तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियॉ प्रतिभाग कर सकेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
