76 वें गणतंत्र दिवस के पर मुख्य अतिथि मा0 केबिनेट मंत्री(मत्स्य पालन विभाग) उ0प्र0 डॉ0 संजय निषाद द्वारा पुलिस लाईन में किया गया ध्वजारोहण।

0

76 वें गणतंत्र दिवस के पर मुख्य अतिथि मा0 केबिनेट मंत्री(मत्स्य पालन विभाग) उ0प्र0 डॉ0 संजय निषाद द्वारा पुलिस लाईन में किया गया ध्वजारोहण।

👉 मा0 केबिनेट मंत्री(मत्स्य पालन विभाग) उ0प्र0 डॉ0 संजय निषाद ने पुलिस लाइन में परेड सलामी लेने के पश्चात सभी को दी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

👉 गणतंत्र दिवस के अवसर पर मा0 केबिनेट मंत्री(मत्स्य पालन विभाग) उ0प्र0 डॉ0 संजय निषाद द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, बीर नारियों, कर्मचारी व छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित।

संत कबीर नगर – आज 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर पर मुख्य अतिथि मा0 केबिनेट मंत्री(मत्स्य पालन विभाग) उ0प्र0 डॉ0 संजय निषाद ने ध्वजारोहण के उपरान्त पुलिस परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, मा0 महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मा0 केबिनेट मंत्री(मत्स्य पालन विभाग) उ0प्र0 डॉ0 संजय निषाद ने सूफी संत कबीर दास जी की धरती को नमन करते हुए अपने सम्बोधन में भारत को आजादी दिलाने में बीर सपूत क्रातिकारियों और महापुरूषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यही वह दिन है जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 से ही हमारे देश में गणतंत्र दिवस बनाया जाता है। हमारे संविधान में सभी धर्मो, जातियों, एवं वर्गाे का सम्मान एवं स्वाभिमान समाहित है। उन्होंने देश की सीमाओं पर वाह्य शक्तियों की कुदृष्टि का मुहतोड़ जबाव देने वाले जाबांज सैनिकों और आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के प्रहरी पुलिस जवानों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए देश में गणतंत्र के फलने-फूलने की कामना की। उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, गरीबों एवं बेरोजगारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट के दौरान हमारे पुलिस जवानों ने अपने कर्तव्य, मानव सेवा एवं देशभक्ति का मिसाल कायम किया है। आयोजित समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मियों, छात्र/छात्राओं सहित शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने खूबसूरत अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य आदि प्रस्तुत किया। मा0 केबिनेट मंत्री जी द्वारा छात्र/छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पर उन्होंने प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मा0 केबिनेट मंत्री(मत्स्य पालन विभाग) उ0प्र0 डॉ0 संजय निषाद द्वारा पुलिस लाइन परिसर में सेल्यूटिंग बेस दोनो तरफ पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के उपयोगार्थ सांस्कृति कार्यक्रम हेतु टीन सेड के निर्माण का किया गया लोकार्पण।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी संजीव राय, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डा0 सुनील कुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी केशव नाथ, निदेशक ब्लूमिंग बड्स स्कूल विजय कुमार राय सहित अधिकारीगण व भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, छात्र/छात्रांए आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...