6 दिवसीय विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त सेवा द्वारा सरस्वती संस्कार केंद्र प्रशिक्षण का किया जा रहा आयोजन।

0

*6 दिवसीय विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त सेवा द्वारा सरस्वती संस्कार केंद्र प्रशिक्षण का किया जा रहा आयोजन।* 

 

 *ब्यूरो रिपोर्ट- कैलाश पति मौर्य* 

 

 *संत कबीर नगर-* आज दिनांक 29 मई 2025 को कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में आयोजित पंचदिवसीय सरस्वती संस्कार केंद्र प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।

मंच पर अतिथि के रूप में प्रदेश निरीक्षक गोरक्ष प्रान्त,जन शिक्षा संघ विद्या भारती – श्रीमान जियालाल जी एवं प्रांत संयोजक सेवा शिक्षा विद्या भारती-श्रीमान प्रभाकर मिश्रा जी उपस्थित रहे।

मां सरस्वती की वंदना के उपरांत प्रांत संयोजक प्रभाकर मिश्रा जी ने गोरक्ष प्रांत में चलने वाले संस्कार केन्द्रों में सर्वश्रेष्ठ केंद्र संचालिका के रूप में बहन रिद्धि त्रिपाठी एवं सिद्ध त्रिपाठी को श्रीफल एवं भगवान श्री राम की प्रतिमा प्रदान करके सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता के दायित्व का निर्वहन करते हुए और समस्त प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सह क्षेत्र संयोजक श्रीमान राघव जी ने कहा कि सेवा ही मानव का सर्वश्रेष्ठ धर्म है।

सेवा ही सबसे बड़ा तप है और शिक्षा इसका एक सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा हम समाज के निर्बल वर्ग के छात्रों को संस्कारित करने का पुनीत कार्य करते हैं। छात्रों को संस्कारित करने के साथ-साथ जन जागरण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, समरसता की स्थापना आदि का दायित्व भी हमारे ही कंधों पर है। इन सभी पवित्र उद्देश्यों की पूर्ति हमारे द्वारा किए गए छोटे-छोटे सार्थक प्रयत्नों से संभव हो सकती है। जैसे-घर में किसी बच्चे का जन्म दिवस है तो उसे बच्चों की उम्र जितने वर्ष है, उस दिन उससे उतने वृक्ष लगवाना। इसी प्रकार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए।

गांव या मोहल्ले में रहनेवाली वाली महिलाओं को जागरूक किया जाए, जिससे वे नशा मुक्ति में अपनी महती भूमिका निभा सकें। इस प्रकार श्रीमान राघव जी ने प्रशिक्षण वर्ग में आए हुए समस्त प्रशिक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्रीमान करुणेश मिश्रा जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...