55 लाख की अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़ ।
55 लाख की अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
33 किग्रा पौधों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
संतकबीर नगर-
पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पौनी में छापेमारी कर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अली हुसैन पुत्र सई मोहम्मद निवासी ग्राम पौनी थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर को उसके मकान से सटे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 33 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
घटना का विवरण:-
दिनांक 26.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पौनी में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान से सटे खेत में अफीम का पौधा उगाया गया है । इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बखिरा पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और मौके से अभियुक्त को 33 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी:-
क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में मकान से सटे खेत की एक क्यारी में लगे अफीम के कुल 33 किलोग्राम हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद किए गए ।
पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बुआई की थी ।
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0स0 63/2026 धारा 8/18 NDPS एक्ट थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर ।
पुलिस टीम का विवरण:-
प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा श्री सतीश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री शैलेन्द्र सिंह, हे0का0 उमेश यादव, हे0का0 मोहन प्रसाद चौधरी, हे0का0 महेन्द्र कुमार शर्मा, हे0का0 अमित सिंह, का0 संजीव यादव ।
