तीन दिन बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज हुआ केश।
Oplus_16908288
तीन दिन बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज हुआ केश ।
बीडीओ पौली पर अभद्रता करने का लगा था आरोप ।
धनघटा – संतकबीर नगर ।
पौली बीडीओ श्वेता वर्मा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा पौली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के खिलाफ धनघटा पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाद के बाद दो दिनों तक अधिकारियों की मौजूदगी में चले सुलह समझौते का प्रयास विफल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है। मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े ब्लाक कर्मियों का धरना प्रदर्शन मुकदमा दर्ज होने के बाद खत्म हो गया है।
पौली ब्लाक कार्यालय पर पिछले दिनों मंगलवार को बीडीओ श्वेता वर्मा पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा पौली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ब्लाक कर्मी धरना प्रदर्शन पर उतर गए। दूसरी तरफ प्रशासन विवाद को खत्म कराने के लिए दो दिनों तक आपसी सहमति बनाने का प्रयास करता रहा। लेकिन बीडीओ के सख्त रुख के चलते सुलह समझौते का प्रयास असफल हो गया।
बीडीओ पौली श्वेता वर्मा की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने भाजपा नेता अरविंद सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 132, 351 (3), 352, 296 के तहत केश दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
