21126 कृषकों के खातों में पहुंची प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की धनराशि।
Oplus_16908288
21126 कृषकों के खातों में पहुंची प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की धनराशि।
मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम अन्तरित किये 1.128 करोड़ रूपये।
विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 10 नवम्बर।
05, कालीदास मार्ग लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अर्न्तगत संचालित किसानों सेे सम्बन्धित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति धनराशि का अन्तरण किया गया। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद बहराइच के 21126 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत फसल क्षतिपूर्ति के रूप में धनराशि रू. 01 करोड़ 12 लाख 82 हज़ार 685 का अन्तरण किया गया।
जिला मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, विधानसभा कैसरगंज के संयोजक गौरव वर्मा, अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अवर अभियंता कृषि नितिन कुमार मौर्य, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए सुधाकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मौजूद महिला किसानों तथा प्रगतिशील कृषकों द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया व सुना गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता व मुन्ना लाल वर्मा, जिला ऊल हक को सुझाव दिया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जिले के कृषकों को जागरूक करें। सीडीओ श्री चन्द्र कार्यक्रम में मौजूद महिला कृषकों से आयुष्मान कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी पात्र लोग आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें। उल्लेखनीय है कि तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी लखनऊ में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सजीव दिखाया गया।
