2022 से साइकिल यात्रा निकाल, निरंतर कर रहे हैं भाजपा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य

Oplus_16908288
20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भाजपा प्रचारकों ने की जिला पंचायत से मुलाकात,
2022 से साइकिल यात्रा निकाल निरंतर कर रहे हैं भाजपा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य
संतकबीर नगर।
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा कर रहे रणविजय सिंह और अरविंद सिंह ने शनिवार को संतकबीर नगर जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान अजय शर्मा ने दोनों प्रचारकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
रणविजय सिंह व अरविंद सिंह, जो जिले के बूढ़ी बेलहर गांव के निवासी हैं, 1 जनवरी 2022 से निरंतर साइकिल यात्रा कर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचा रहे हैं। अब तक ये दोनों प्रचारक करीब 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।
अजय शर्मा ने इस मौके पर कहा कि, “ऐसे समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ होते हैं। इन्होंने निस्वार्थ भाव से जो संकल्प लिया है, वह प्रशंसनीय है। इनसे मुलाकात कर गर्व महसूस हो रहा है और मैं इनके आशीर्वाद का जीवनभर एहसानमंद रहूंगा।”