2 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 24.325 लाख की सहायता राशि !

2 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 24.325 लाख की सहायता राशि !
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 22 जुलाई।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 52 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 24 लाख 32 हज़ार 500 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में हस्तान्तरित की गई है। तहसील महसी अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में 03 जुलाई को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 12 लाख, 02 व्यक्तियों के बैंक खाते में 16 जुलाई को पशु सहायता के रूप में रू. 75 हज़ार तथा 01 व्यक्ति के बैंक खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 04 लाख हस्तान्तरित की गई है।
इसी प्रकार तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में 02 जुलाई को गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 08 हज़ार, तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में 12 जुलाई को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 04 लाख तथा 01 व्यक्ति के बैंक खाते में 22 जुलाई को पशु सहायता के रूप में रू. 37 हज़ार 500, तहसील नानपारा अन्तर्गत 11 जुलाई को 02 व्यक्तियों के बैंक खाते में रू. 13 हज़ार, तहसील सदर में 01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 08 हज़ार, तहसील पयागपुर में 01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 04 हज़ार गृह अनुदान के रूप में हस्तान्तरित किये गये हैं। तहसील महसी अन्तर्गत 10 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में रू. 53 हज़ार, कैसरगंज में 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान के रूप में रू. 25 हज़ार हस्तान्तरित किये गये हैं।
इसके अलावा तहसील महसी अन्तर्गत 16 जुलाई को गृह अनुदान/पशु सहायता के रूप में 06 व्यक्तियों के बैंक खाते में रू. 89 हज़ार व कैसरगंज में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता के रूप में 13 व्यक्तियों के बैंक खाते में रू. 86 हज़ार हस्तान्तरित किये गये हैं। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 22 जुलाई को अन्तर्गत गृह अनुदान/अहैतुक सहायता के रूप में 05 व्यक्तियों के बैंक खाते में रू. 34 हज़ार हस्तान्तरित किये गये हैं। इस प्रकार विभिन्न आपदा अन्तर्गत 52 व्यक्तियों के बैंक खातों में कुल 24 लाख 32 हज़ार 500 की धनराशि हस्तान्तरित की गई है।