03 से 04 मार्च तक बन्द रहेंगी आबकारी की दुकाने।
Oplus_16908288
03 से 04 मार्च तक बन्द रहेंगी आबकारी की दुकाने।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 26 फरवरी।
आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी द्वारा होलीे के त्यौहार के अवसर पर त्योहार की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मादक पदार्थों के सेवन को रोकने हेतु 03 मार्च की रात्रि 10ः00 बजे से 04 मार्च 2026 को सांय 05ः00 बजे तक आबकारी दुकानों के मादक पदार्थों की बिक्री को पूर्णतया बन्द रखने का आदेश दिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार आबकारी की समस्त थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों (देशी शराब, कम्पोजिट शाप, भांग, सीएल-2, एफएल-2, एफएल-2बी, एफएल-16/17, एफएल-41, एफएल-49, एफएल-9/9ए) आदि को होलिकोत्सव पर्व पर 03 मार्च की रात्रि 10ः00 बजे से 04 मार्च 2026 को सांय 05ः00 बजे तक आबकारी दुकानों के मादक पदार्थों की बिक्री को पूर्णतया बन्द रखने का आदेश दिया गया है। बन्दी हेतु किसी भी अनुज्ञापी को कोई अतिरिक्त प्रतिफल अथवा प्रतिपूर्ति देय नहीं होगा। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
