14 से 18 नवंबर तक बॉलीवुड-भोजपुरी नाइट, दंगल और कवि सम्मेलन से सजेगी द्वाबा की धरती।
*14 से 18 नवंबर तक बॉलीवुड-भोजपुरी नाइट, दंगल और कवि सम्मेलन से सजेगी द्वाबा की धरती।*
*DM और SP ने लिया तैयारियों का जायजा,संबंधित को दिये आवश्यक निर्देश।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संतकबीरनगर-* जनपद के लोगों का द्वाबा महोत्सव की तारीखें और भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा घोषित कर दी गई है। यह महोत्सव आगामी 14 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित होगा।
जिसमें जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी के साथ ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
प्रशासन की मुहर, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण इस महोत्सव की गंभीरता और व्यापकता को देखते हुए, हाल ही में जिला जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्वयं कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और दर्शकों के लिए सुविधाओं की समीक्षा किया गया।
जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जिला प्रशासन की इस सक्रियता से न सिर्फ कार्यक्रम को हरी झंडी मिली है, बल्कि इसकी गरिमा भी बढ़ गई है।
मनोरंजन का महासंगम पाँच दिनों तक चलने वाले इस द्वाबा महोत्सव को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजक आयोजनों में से एक बनाने की योजना है।
आयोजन समिति ने हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों की एक विविध श्रृंखला तैयार की है।
भव्य बॉलीवुड नाइट: देश के जाने-माने फिल्मी सितारों और गायकों द्वारा धमाकेदार प्रस्तुतियाँ।रंगारंग भोजपुरी नाइट: लोक कला और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकारों द्वारा मनोरंजन का तड़का।साहित्यिक एवं लोक कला: कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि अपनी रचनाएं सुनाएंगे।
इसके साथ ही,आल्हा और बिरहा जैसी पारंपरिक लोक विधाएं भी जीवंत होंगी।
खेल और रोचक रोमांच ग्रामीण प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूर-दराज के पहलवान हिस्सा लेंगे,सांस्कृतिक कार्यक्रम: स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
दिग्गज हस्तियाँ करेंगी शिरकत
आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियाँ और राजनेता शिरकत करेंगे। इनकी मौजूदगी से न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी, बल्कि यह संतकबीरनगर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होगा।
चेयरमैन प्रतिनिधि *नीलमणि* की भावुक अपील
हैसर ब्लॉक के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि, जो इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हैं। जिले की जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, “इतनी मेहनत और राजनीतिक प्रयासों के बाद यह कार्यक्रम संभव हो पाया है।
मैं संतकबीरनगर के हर नागरिक से अपील करता हूँ कि वे परिवार समेत कार्यक्रम में पहुँचकर इसे अपना आशीर्वाद दें और इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाएँ।”इस महोत्सव के माध्यम से संतकबीरनगर जिले की कला, संस्कृति और प्रतिभा को एक बड़ा मंच मिलेगा।
