11 वर्षों का मोदी शासन बेमिसाल- युधिष्ठिर सिंह

11 वर्षों का मोदी शासन बेमिसाल- युधिष्ठिर सिंह
गोरखपुर –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों का शासन भारत के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दृष्टि से ऐतिहासिक रहा है। यह बातें भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने रविवार को एक निजी मैरेज हॉल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान कही।
युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि इन वर्षों में भारत ने अपनी संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा से जुड़कर केंद्र सरकार की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हमें इस सुशासन की उपलब्धियों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचाना है।”
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ई. शशी प्रताप सिंह ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने भी सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन विजय मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर रविंद्र त्रिपाठी, मनोज सिंह, त्र्यंबक उपाध्याय, राजू पांडेय, दिनेश जयसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राम जनक मौर्य, नरेंद्र पांडेय नेबू लाल गुप्ता, अशोक सिंह, ध्रुव गोंड, सलेन्द साहनी, राजेंद्र पाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।