बाईपास संरेखण की स्वीकृति के सम्बन्ध में जिला निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा) की वर्चुवल बैठक हुई आयोजित।

खलीलाबाद बाईपास एवं रामनगर बाईपास के संरेखण की स्वीकृति की सम्बन्ध में जिला निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा) की वर्चुवल बैठक हुई आयोजित।
खलीलाबाद बाईपास एवं रामनगर बाईपास के संरेखण के संबंध में पूर्व सूचनानुसार जिला निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा समिति) की वर्चुवल बैठक आयोजित की गयी। जूम लिंक के माध्यम से वी0सी0 में मा0 सांसद लक्ष्मीकान्त पप्पू निषाद जी (अध्यक्ष दिशा समिति), मा0 विधायक सदर अंकुर राज तिवारी जी, मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान जी एवं मा0 विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश जी, संतोष सिंह जी तथा जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट (सदस्य/सचिव दिशा समिति) महेन्द्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अधिशाषी अभियन्ता राष्ट्रीय मार्ग खण्ड लोक निर्माण विभाग बस्ती सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी सम्मिलित रहे।
वर्चुवल बैठक में खलीलाबाद बाईपास एवं रामनगर बाईपास का प्रेजेन्टेशन दिखाया गया जिसके अन्तर्गत रा0रा0मार्ग संख्या-328ए (नन्दौर-खलीलाबाद-धनघटा-रामनगर-न्योरी मार्ग) के अन्तर्गत जनपद संत कबीर नगर में खलीलाबाद बाई पास प्रस्तावित है, जिसके निर्माण हेतु सम्भावित रूट के क्रम में कुल लम्बाई 14.10 कि0मी0 है एवं यह कुल 18 ग्राम पंचायत (बालूशासन, बेलया, बंजरिया, बघौली, सुन्दरपार बजहा, चंदिया, चाचापार, सतौहा, बाराहाटा, औरंगाबाद, अतरौला, चकमद अरूल्ला, जोरवा, बानभर, उस्काखुर्द, तेनुआराय, दुघरा, चदही कुल लम्बाई 15.2 कि0मी0 है एवं यह कुल 13 ग्राम पंचायत (बालूशासन, पिड़ारी, बाघाकोई, कोल्हूआलकड़ा, जंगलखुर्द, सरही ईस्ट, धौरहरा, मजगांवा उर्फ मंझरिया, कटबन्ध, अतरौलिया, गौसपुर, नहसापुर) से होकर जा रहा है। जिसमें कुल 69.3 हे0 का भूमि अधिग्रहण होना प्रस्तावित है। जिसके सम्बन्ध में मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा सुझाव प्रस्तुत किये गये।
मा0 सांसद जी द्वारा खलीलाबाद बाईपास निर्माण को जनपद के इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेन्ट एवं अवागमन की सुलभता की दिशा में एक अच्छा प्रस्ताव बताया गया तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा के संबंध में जानकारी चाही गयी कि क्या किसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है तथा उन्हें इसका कितना मुआवजा मिलेगा उक्त के संबंध में अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, लो0नि0वि0 बस्ती द्वारा अवगत कराया गया कि भूमि अधिग्रहण किसानों की सहमति के साथ प्रचलित नियमानुसार मुआवजा वितरण किया जायेगा।
मा0 विधायक जी मेंहदावल द्वारा यह सुझाव दिया गया कि खलीलाबाद बाईपास के निर्माण में आमी नदी पर बालूशासन के पास एक अतिरिक्त सेतु का निर्माण कराया जाए इस संबंध में अधिशाषी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग, लो0नि0वि0 बस्ती द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में यातायात के दृष्टिगत ही बाईपास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया एवं भविष्य के दृष्टिगत 45 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है एवं भविष्य की आवश्यकतानुसार यातायात में वृद्धि होने पर अतिरिक्त सेतु का निर्माण प्रस्तावित करने हेतु मंत्रालय के संज्ञान में लाया जायेगा।