एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका/महिला सुरक्षा अभियान।

0

  मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन आदि के बारे में किया गया जागरूक।

संत कबीर नगर –
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना संत कबीर नगर सरोज शर्मा, म0आ0 पूजा जायसवाल, म0आ0 प्रिया तिवारी थाना महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका/महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।
जीआरपी ASI मजहरूल्हक अंसारी, ASI मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन पर मिशनशक्ति अभियान चलाया गया।
इस अभियान में बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई।
उपस्थित महिलाओ को सशक्तिकरण एवं बालिकाओं से जुड़ी सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित 60 पम्पलेट्स बांटे गये।

एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 03 स्थानों (रेलवे स्टेशन, त्रिपाठी मार्केट, गोला बाज़ार) पर 10 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया। 01शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार मिशन शक्ति फेज़-5.0 के अंतर्गत जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं/व्यवस्थाओं आदि के बारे में प्रचार-प्रसार कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन से संबंधित “मिशन शक्ति” शीर्षांकित फोल्डर एवं पंपलेट का वितरण किया जा रहा है, फोल्डर/पंपलेट में महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला से संबंधित योजनाओं को भी दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...