संतकबीर नगर- प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।
आगामी पर्व होली के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।
संतकबीर नगर ।
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी, संत कबीर नगर के नेतृत्व में तहसील खलीलाबाद में स्थित आबकारी दुकानों की पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार एवं आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद विजय आनन्द उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान खलीलाबाद में स्थित शराब दुकान शुगर मिल, नेदुला, मेहदावल बाईपास (खलीलाबाद), खलीलाबाद बरदहिया एवं मॉडलशॉप की सघन चेकिंग की गई एवं स्टाक का सत्यापन किया गया तथा प्रत्येक दुकान पर स्थित स्टाक स्कैन कर निरीक्षण किया गया।
