संतकबीर नगर- मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का खेत में मिला शव ।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
दो दिनों से अपने घर गायब थी महिला।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
जनपद अंतर्गत खलीलाबाद विकास खंड के ग्राम पंचायत हाड़ापार गांव के बाहर खेत में एक महिला का शव मिलने से आस पास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आपको बताते चले कि हाड़ा पार की रहने वाली शारदा देवी (पत्नी स्व. रामललीत यादव) का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर खेत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार बुधवार 10 मार्च को भागवत कथा सुनने गयी थी रात करीब 10 बजे वह भागवत कथा सुनकर घर लौटते समय रास्ते से लापता हो गई थीं। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीण खेत में सरसों उखाड़ने पहुंचे तो उन्होंने खेत में महिला का शव पड़ा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
