पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।
पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।
संतकबीर नगर ।
आकांक्षी विकास खण्ड बघौली, संत कबीर नगर में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा योजना एवं विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार, डिजिटल लेन-देन, विपणन एवं वित्तीय सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, प्रयागराज संजय कुमार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए एस.के.गंगल, एमएसएमई-डीएफओ, प्रयागराज ने लाभार्थियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी उन्होंने योजना के उद्देश्य व मंशा को साझा किया।
विशेष संबोधन में शिवशंकर डोमेन एक्सपर्ट एवं विवेकानंद वर्मा डोमेन एक्सपर्ट ने अपने संबोधन में सभी लाभार्थियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही अपने स्थान में ही रोजगार कर अधिक से अधिक आय अर्जित करने की बात कही।
खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश द्वारा आकांक्षी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एल.बी.एस. यादव, निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, प्रयागराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि पारंपरिक कारीगरों का कौशल देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार से जोड़ा जाना आवश्यक है।
उपायुक्त उद्योग, संत कबीर नगर राजकुमार शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कारीगरों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पवन कुमार सिन्हा ने बैंकिंग व्यवस्था के बारे में एवं डिजिटल साक्षरता के साथ लोन लेने के प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताया।
तकनीकी सत्र में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। एस .के. गंगल सहायक निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय प्रयागराज ने पीएम विश्वकर्मा एवं एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर सौरभ श्रीवास्तव, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु ने ऑनलाइन विक्रय, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला अपने उत्पाद के साथ अपना ब्रांड नाम के साथ पहचान बनाने की बात कही।

एन.के पांडेय, सीनियर मैनेजर, इंडिया पोस्ट बैंक ने डिजिटल भुगतान एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।
संजय कुमार सहायक निदेशक ने लाभार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्न उत्तर सेशन सत्र का आयोजित किया गया, जिसमें लाभार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों द्वारा उनका समाधान किया गया। समापन पर वैभव खरे, सहायक निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में लगभग 130 की संख्या में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों, कारीगरों एवं उद्यमियों ने भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। 40 की संख्या में पी एम विश्वकर्मा लाभार्थियों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा क्यू आर कोड जेनरेट कर निशुल्क उपलब्ध कराया गया। कार्यशाला के दौरान कुछ लाभार्थियों ने ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म मीशो पर विक्रेता के रूप में आन बोर्डिंग कराया गया।
