पिपरा बोरिंग परासी गनवारिया बाग में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव।
Oplus_16908288
पिपरा बोरिंग परासी गनवारिया बाग में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
संत कबीर नगर जनपद अंतर्गत पिपरा बोरिंग परासी गनवारिया बाग में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ युवक का शव।आपको बताते चले की जनपद संत कबीर नगर के बेलहर थाना अंतर्गत पिपरा बोरिंग परासी गनवरिया बाग में पेड़ से लटकता मिला एक अधेड़ युवक का शव।
सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही बेलहर थाना व दुधारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक अधेड़ युवक का शव पेड़ की डाल से फांसी लगाकर लटका हुआ मिला।
मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और उसकी पहचान मुनीराम पुत्र मगन प्रसाद परासी गनवारिया के रूप में हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि मुनीराम मजदूरी करता था और आज सुबह मजदूरी करने के लिए गांव से निकला था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकजुट हो चुकी थी क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया मौत के कारणो का भी पता नहीं चल सका है।
