पीएम श्री विद्यालय खिरीडांड़ में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
गोरखपुर -
पीएम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरीडांड़ में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री मनोज सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया तथा विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर और उनके अभिभावकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद आईसीटी लैब और एलबीडी कक्ष का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। सरकार बेसिक विद्यालयों में 19 आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने भी बच्चों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इण्टर कॉलेज भीटी रावत के पूर्व प्रधानाचार्य शत्रुघ्न पाल ने की, जबकि संचालन अच्युतानंद त्रिपाठी ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज राय, सहायक अध्यापक प्रतिमा राय, सत्यवीर सिंह, घनश्याम मिश्र, राकेश उपाध्याय, जितेन्द्र मिश्र, अखिलेश दीक्षित, ज्ञान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र यादव, प्रवीण पाण्डेय, प्रियंबदा, सोनम, अंजना, अनुराधा, रूबी मेहर, लक्ष्मी, आभा सिंह, बूथ प्रमुख सतीश सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
