ITM गीडा में ‘परम्परा–2026’ का रंगारंग शुभारंभ, छात्रों की प्रतिभा ने बांधा समां।
गोरखपुर -
आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गीडा में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘परम्परा–2026’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष नीरज मातानहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातानहेलिया,संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, निदेशक डॉ. एन. के. सिंह एवं फार्मेसी निदेशक डॉ पी डी पांडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में निदेशक डॉ एन के सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपनी प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मकता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल ने किया। इस दौरान सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
महोत्सव के पहले दिन संस्थान में सांस्कृतिक, खेलकूद और तकनीकी गतिविधियों से जुड़ी कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध कॉमेडियन राज सोनी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को खूब गुदगुदाया और पूरे परिसर में हँसी का माहौल बना दिया।
महोत्सव के अंतर्गत 13 मार्च को संस्थान का 15वाँ दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एकेटीयू के कुलपति प्रो. जे. पी. पांडेय शामिल होंगे और सांस्कृतिक संध्या मे मुख्य आकर्षण का केंद्र बॉलीवुड गायक अमित मिश्रा होंगे |
कार्यक्रम का संचालन शालिनी सिंह के द्वारा किया गया |
इस अवसर पर संस्थान के फार्मेसी निदेशक डॉ. पी. डी. पांडा, प्रो. नरेंद्र सिंह, डॉ निधि गुप्ता, डॉ. ए. आर. त्रिपाठी, डॉ. आर. एल. श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ आर के सिंह, डॉ सुरेंद्र रॉय, डॉ कृष्णा कुमार, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ आशुतोष गुप्ता,विनीत राय, डॉ. आशुतोष राव, कुलसचिव डॉ. एस. के. पांडेय, उपकुलसचिव के. एन. प्रसाद, दीप्ति ओझा, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. संत प्रसाद, डॉ. निवेदिता लाल, डॉ. खालिद हसन, डॉ अनिल मौर्या,आशीष सिंह, सुजाता दास, सोमनाथ सिंह, संतोष कुमार शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, धीरज कुमार,ज्ञान प्रताप सिंह,वीरेंद्र विक्रम सिंह, मनीष चौधरी सहित संस्थान के शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
