मा0 जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

0

संत कबीर नगर – मा0 जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

👉 मा0 जनपद न्यायधीश ने जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में दिये आवश्यक निर्देश।

👉 अधिकारीगण ने बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि में साफ-सफाई का लिया गया जायजा।

👉 मा0 जनपद न्यायधीश द्वारा ठण्ड से बचाव के दृष्टिगत कैदियों को वितरित किया गया स्वेटर।

संत कबीर नगर- आज दिनांक 18 दिसम्बर 2024 को मा0 जनपद न्यायधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया।
मा0 जिला जज, डीएम व एसपी द्वारा द्वारा जेल परिसर में हास्पिटल, बैरक, मेस का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उन्होंने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। मा0 जनपद न्यायधीश ने जेल परिसर की साफ-सफाई सहित कैदियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान मा0 जनपद न्यायधीश ने ठण्ड से बचाव के दृष्टिगत कैदियों को स्वेटर का वितरण किया।
निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक आर0के0 गौतम, उप कारापाल नयन कमल, गीता रानी, राजकुमार गौतम, चिकित्सक वरूणेश दूबे, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...