अलाव जलाते समय डीजल से भरी पिपिया में हुआ ब्लास्ट

0

अलाव जलाते समय डीजल से भरी पिपिया में हुआ ब्लास्ट

चार श्रमिक झुलसे, दो की हालत गंभी

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच यूपी

बहराइच, बहराइच जिले के बेहड़ा बाजार में नाला निर्माण में लगे श्रमिक सोमवार रात नौ बजे अलाव जला रहे थे तभी डीजल से भरी पिपिया में ब्लास्ट हो गया जिसमें साले-बहनोई समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां साले बहनोई की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
शिवपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बेहड़ा बाजार में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से ठेके पर नाला निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें पयागपुर थाना क्षेत्र के डोलिया गांव चेतराम (45) पुत्र इंद्र राज, बेटा महेश (19) पुत्र चेतराम, अमदापुर गांव निवासी जीजा अक्षयवर (36) पुत्र भगौती, श्यामू (25) पुत्र राम दयाल कालीपुरवा गौड़रिया रानीपुर समेत आठ श्रमिक काम पर लगे हुए थे।
इनमें चार श्रमिक सोमवार रात को खाना बनाने लगे। जबकि अन्य चार अलाव तापने के लिए उसे जलाने लगे। जलाते समय आग न जलने पर डीजल से भरी पिपिया से तेल डाल कर जैसे माचिस की तीली जलाई वैसे ही तेज लपट के साथ पिपिया में विस्फोट हो गया। जिसमें चेतराम, महेश, अक्षयवर और श्यामू गंभीर रूप से झुलस गए।
सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रात 10 बजे हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पर मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉक्टर शिवम मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर में सदाशिव, अजीत यादव, ओमपाल और फार्मासिस्ट बलवीर सिंह, महीप गुप्ता के द्वारा तत्काल झुलसे हुए व्यक्तियों का इलाज किया गया, लेकिन 70 प्रतिशत से अधिक झुलसे चेतराम और अक्षयवर की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...