जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक

0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक
ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच
आज का भारत लाइव
बहराइच 19 नवम्बर। सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण/कन्वर्जेन्स समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरबीएसके टीम का माइक्रोप्लान के अनुसार नियमित भ्रमण सुनिश्चित करायें तथा टीम के भ्रमण से 01 दिन पूर्व ही आगनबाड़ी कार्यकत्री को टीम पहुंचने की सूचना दे दी जाय ताकि टीम पहुंचने पर सभी लक्षित बच्चों के स्वासथ्य परीक्षण के साथ-साथ किशोरी बालिकाओं को आयरन की खुराक दी जा सके। समस्त सीडीपीओ को निर्देशित दिया गया कि एरिया एकीकरण का सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि सैम बच्चे चिन्हित कर उनका डाटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ उन्हें उचित उपचार प्रदान किया जाय।
डीएम मोनिका रानी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर एप पर समस्त बिन्दुओ वजन, गृह भ्रमण, पोषाहार, ,आधार सीडिंग, सीबीई/वीएचएसएनडी गतिविधि आदि की फीडिंग शत प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करते हुए हाटकुक्ड मील वितरण व जेम पोर्टल से बर्तन व गैस चूल्हा का गुणवत्तापरक टेण्डर कराएं तथा प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए समस्त बिन्दुओं में प्रगति को बढ़ाया जाय।
डीएम ने डी.सी. मनरेगा को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 अन्तर्गत निर्मित 45 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के हस्तान्तरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाय। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नवनिर्मित् भवनों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाय तथा भवन पर योजना का शिलापट भी स्थापित करायें। डीएम ने सीडीपीओ को निर्देश दिया कि आई.डी. जनरेट कार्य को अद्यतन करने के साथ-साथ सक्षम आंगनाबाड़ी केन्द्र के अन्तर्गत विकसित केन्द्रो पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रंगाई पुताई एंव बाला पेन्टिंग के लिये उपलब्ध कराई गई धनराशि के सापेक्ष कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कराये गये कार्याे की की प्रभावी मॉनीटरिंग कर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करायें।
डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विभागीय आंगनबाड़ी भवनों पर 18 मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय इत्यादि के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र निर्गत कराएं। डीएम ने अधि.अभि. विद्युत को निर्देश दिया कि जिन केन्द्रों पर आर.ओ. यूनिट की स्थापना हो गई है वहां पर तत्काल विद्युतीकरण कराया जाय जबकि अधि.अभि. जल निगम को आगामी बैठक तक चिन्हित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल की सुविधा हेतु पानी की टंकी तथा टैप की फिटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान डीएम द्वारा पोषाहार बनाये जाने वाली यूनिट इकाई के सैम्पल पैकिंग व रख रखाव, प्री स्कूल किट की गुणवत्ता की जॉच कराये जानेे, वीएचएसएनडी सत्र पर बच्चों हेतु वजन मशीन की उपलब्धता, बच्चो का आधार बनाने व आधार बनाने की मशीन की व्यवस्था के साथ-साथ संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त स्वतः व श्रम रोजगार अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला आयुर्वेद अधिकारी (आयुष), जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त विकास खण्ड के बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रभारी एवं आई0सी0डी0एस0/स्वास्थ्य पीरामल,  राकेट लर्निग संस्था, सहयोगी पार्टनर्स सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
ग्राम बोझिया में आयोजित हुआ पशुधन जागृति शिविर
बहराइच 19 नवम्बर। पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार के तत्वाधान में पशुधन जागृति अभियान पशु प्रजनन उर्वरता शिविर एवं सघन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड मिहीपुरवा के ग्राम बोझिया में मुख्य अतिथि मा. विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि अलोक जिंदल एवं ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा सौरम वर्मा की उपस्थित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जबकि कार्यक्रम का संचालन डा. बीनू पाण्डेय, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुधन विकास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा शिविर में पशुपालको को पशुओं को स्वस्थ्य रखने एवं बीमारियों की रोकथाम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गयी। पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा से आये हुये प्रोग्राम नोडल अधिकारी डा. जितेन्द्र अग्रवाल व डा. कपिल गुप्ता ने पशुपालको को पशुओं में बाझंपन की समस्या, निर्वाण एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु नवीन एवं गुणवत्तापूर्ण जानकारी प्रदान की। क्षेत्र के समी पशुपालक अपने पशुओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय को दुगना कर सकें।
इसके उपरान्त इंडियन इमिनोलोजिकल के प्रतिनिधि रिपु सुधन दुबे सीनियर एक्जिक्युटिव इंजिनियर ने पशुओं में बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में पशुपालकों को जागरूक किया। शिविर में जनपद लखीमपुर से आये हुये पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध सिंह ने पशुपालको को पशुओं के रख-रखाव, पोषण एवं वर्गीकृत वीर्य के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की। पशुचिकित्साधिकारी डा. जेपी वर्मा, डा. कपिल गुप्ता, डा. प्रवेश मिश्रा, डा. अंकित वर्मा, डा. विपिन बिहारी, मोबाइल वेटनरी यूनिट से डा. राहुल सिंह के द्वारा जागृति शिविर में आये हुये लगभग 423 पशुपालकों को पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये उनके पशुओं की आवश्यकतानुसार चिकित्सा उपचार किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख द्वारा पशुपालकों निःशुल्क औषधि का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख द्वारा पशुपालकगण एवं क्षेत्रीय जनता को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर
बहराइच 19 नवम्बर। देश में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रदेश सरकार पशुधन के सर्वागीण विकास हेतु कृषकों के हित में अनेको लाभकारी योजनायें संचालित की है तथा उनमे गति प्रदान करने के लिये नये अभिनव प्रयोगों से प्रदेश में नयी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लागू किया जा रहा है। पशु स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण, पशुधन बीमा, के साथ-साथ नवीन पशुचिकित्सालयों का निर्माण तथा वृहद गौ-संरक्षण केन्द्रों की स्थापना के साथ-साथ अस्थायी गो-आश्रय स्थल स्थापित किये जा रहे है। नस्ल सुधार हेतु सेक्स सार्टेड सीमेन के उपयोग से गोवंशीय पशुओं में मात्र बछिया उत्पादन हेतु व्यापक कार्यक्रम चलाये जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल निर्देशन में प्रदेश में मुख्य मंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत तथा पोषण मिशन में इच्छुक कृषक/पशुपालकों को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों से गोवंश (अधिकतम 4 गोवंश प्रति लाभार्थी पशुपालक) सुपुर्दगी में दिये जा रहे हैं।
प्रदेश में वर्ष 2022-23 में 362.414 लाख मी० टन दुग्ध उत्पादन कर देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2023-24 में 412.32 लाख मी०टन उत्पादन किया गया है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन के अतिरिक्त अण्डा उत्पादन में भी तेजी आई है। वर्ष 2022-23 में 4558.548 लाख अण्डों का उत्पादन किया गया है। वर्ष 2023-24 में 5389.90 लाख (अंनतिम) अण्डा उत्पादन किया गया है।  वर्ष 2022-23 में 1191.760 हजार टन मांस का उत्पादन किया गया है। वर्ष 2023-24 में 1347 हजार मी०टन मांस उत्पादन किया गया है। इन उत्पादों से कृषकों/पशुपालकों, अण्डा उत्पादकों एवं मांस के कारोबारियों को आर्थिक लाभ हो रहा है। साथ ही आमजन को पौष्टिक आहार भी मिल रहा है।
प्रदेश में पूर्व कुक्कुट विकास नीति के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में 30,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 316 इकाईयां व 10,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 375 इकाईया एवं 10000 ब्रायलर पैरेन्ट पक्षी की 44 इकाईया क्रियाशील है। जिससे 107.08 लाख अण्डा प्रतिदिन उत्पादित किया जा रहा है तथा ब्रायलर पैरेन्ट इकाईयों से 52.68 लाख चूजे प्रतिमाह उत्पादित हो रहे है।
कुक्कुट विकास नीति 2022 के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में 10,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 45 इकाईयां, 30,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 25 इकाईयां एंव 60,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 19 इकाईयां तथा 10000 ब्रायलर पैरेन्ट पक्षी की 04 इकाईयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में इन 93 इकाईयों के स्थापित होने से रु0 214 करोड का अनुमानित निवेश व 8280 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है।
कुक्कुट विकास नीति 2022 के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में 10,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 09 इकाईयां, 30,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 09 इकाईयां एंव 60,000 कमर्शियल लेयर पक्षी क्षमता की 06 इकाईयां तथा 10000 ब्रायलर पैरेन्ट पक्षी की 02 इकाईयों को भी लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में इन इकाईयों के स्थापित होने से रु0 67.35 करोड़ का अनुमानित निवेश व 3240 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार सृजन हुआ है। वर्ष 2022-23 में 1660.24 लाख खुराक लक्ष्य के सापेक्ष 1090.50 लाख खुराक पशुओं का टीकाकरण किया गया है। वर्ष 2023-24 में 1276.28 लाख खुराक लक्ष्य के सापेक्ष 1238.18 लाख खुराक टीकाकरण किया गया। वर्ष 2024-25 में 1705.60 लाख खुराक लक्ष्य के सापेक्ष माह अगस्त 2024 तक 894.60 लाख खुराक पशुओं की बीमारी का टीकाकरण किया गया है।
प्रदेश में त्वरित गति से नस्ल सुधार हेतु उ०प्र० पशु प्रजनन नीति लागू की गई है। वर्ष 2023-24 में लक्ष्य 212.17 लाख के सापेक्ष 216.18 लाख पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान किया गया। वर्ष 2024-25 में लक्ष्य 216.300 लाख के सापेक्ष माह अगस्त 2024 तक 101.07 लाख पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान किया गया। प्रदेश में जोखिम प्रबन्धन एवं पशुधन बीमा वर्ष 2023-24 में 1,73,300 लक्ष्य के सापेक्ष 89,084 पशुओं का बीमा किया गया तथा वर्ष 2024-25 में 5,14,666 लक्ष्य के सापेक्ष अद्यतन 56,038 पशुओं का बीमा किया जा चुका है। वर्ष 2023-24 में 41 जनपदों में एल०एस०डी० बीमारी से प्रभावित हुये थे। एल०एस०डी० टीकाकरण लक्ष्य 1,60,00000 के सापेक्ष 1,59,56,700 पशुओं में टीकाकरण किया गया। वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत टीकाकरण किया रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्येय है कि किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो। किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनायें, कार्यक्रम संचालित किये हैं। कृषि के साथ-साथ पशुपालन करने से कृषकों की आय में वृद्धि हो रही है। दुधारू पशुओं के पालने से किसानो/पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि एवं लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। अण्डा/कामर्शियल लेयर पक्षी के पालन से भी पालकों की आर्थिक प्रगति हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...