सीतापुर के युवक की सड़क हादसे में मौत
सीतापुर के युवक की सड़क हादसे में मौत !!
– रैना पेपर मिल के निकट की घटना!
– मृतक के परिजनो को सूचित कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया !
संत कबीर नगर- मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी अन्तर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित रैना पेपर मिल के निकट सोमवार की रात्रि में अज्ञात वाहन की ठोकर सीतापुर निवासी युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
मगहर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि सोमवार की रात्रि करीब 2 बजे मामा ढाबा के सामने नेशनल हाईवे पर एक युवक को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार देने से गंभीर रूप से घायल की सूचना मिली। वह तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त नंदलाल पुत्र जसकरन निवासी कुतुबापुर थाना सकरन जनपद सीतापुर उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
