दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर महुली में पुलिस का कड़ा पहरा, एएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त !
संतकबीरनगर |
आगामी दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के साथ भारी पुलिस बल के साथ कस्बा महुली में पैदल गश्त की।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा और आमजन से संवाद –
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजार और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

पुलिसकर्मियों को दिए गए सख्त निर्देश –
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि:
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखा जाए।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस और सभी धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
