220 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 115 पेटी सेब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
20 से 25 लाख की अंग्रेजी शराब जा रहा था बिहार, एक डीसीएम ट्रक बरामद !
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर –
दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को संत कबीर नगर पुलिस को अवैध अंग्रेजी की शराब की खेप को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता। जो अंबाला से हाईवे के रास्ते मुजफ्फरपुर बिहार जा रहा था
संत कबीर नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को भी किया गिरफ्तार।
बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत उत्तर प्रदेश के बाजार रेट के अनुसार 20 से 25 लाख बताई जा रही है।
आपको बताते चले की जिले में अवैध शराब के तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला एक डीसीएम ट्रक बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई –
दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक सुशिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाबा मजार के निकट मगहर हाईवे पुल के पास घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने डीसीएम ट्रक UP62CT5414) को रोका, जिससे भारी मात्रा में 220 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब उत्तराखंड निर्मित अम्बाला से तस्करी कर मुजफरपुर बिहार राज्य में ले जाई जा रही थी।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी और जब्ती के दौरान निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की गईं:
अवैध अंग्रेजी शराब: 220 पेटी (कारी), जिसमें कुल 4,608 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब है (मात्रा लगभग 1,964.88 लीटर)।
सेब: 115 पेटी सेब, जिसका कुल वजन लगभग 1,035 किलोग्राम है (शराब की तस्करी छुपाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा था)।
अन्य सामान: 02 अदद मोबाइल फोन एवं ₹800 नकद।
वाहन: 01 डीसीएम ट्रक (संख्या UP62CT5414)
पुलिस ने मौके से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है
आकाश कुमार जाटव पुत्र नाहर सिंह जाटव (निवासी: कसेरी मिलट, निकट रामनगर थाना, गंगीरी, जनपद अलीगढ़)।
अनुप चौहान पुत्र कोमल (निवासी: नूनीया टोला, हरना टार थाना, दरौली, जनपद सीवान, राज्य बिहार)।
गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में सामने आए मुख्य वांछित अभियुक्त यादव जी और बुलेट यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।
पंजीकृत अभियोग –
इस मामले में पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 864/2026 धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
