चोरी की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार, औजारों का जखीरा बरामद।
दरगाह शरीफ पुलिस की कार्रवाई, सब्बल से लेकर चाबी का गुच्छा तक बरामद।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में दरगाह शरीफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई!
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 की रात करीब 10:25 बजे अहिरौरा गांव के मोड़ स्थित तालाब के पास पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक सब्बल, टॉर्च, प्लास, पेचकस, चाबी का गुच्छा, आरी का ब्लेड, रिंच और सूजा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक चोरी की योजना बना रहे थे। मामले में थाना दरगाह शरीफ पर मु0अ0सं0 389/2026, धारा 313/112 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. शहवान अली उर्फ बाबू, पुत्र मो0 यासिन, निवासी घोसिनबाग बक्शीपुरा, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच, उम्र करीब 23 वर्ष।
2. मुन्ना, पुत्र शब्बीर, निवासी शोहरवा, थाना रामगांव, जनपद बहराइच, उम्र करीब 22 वर्ष।
बरामदगी-
एक सब्बल, एक टॉर्च, एक प्लास, एक पेचकस, चाबी का गुच्छा, एक आरी का ब्लेड, एक रिंच तथा एक सूजा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
उपनिरीक्षक महेशचन्द, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल चन्द्रकेश, कांस्टेबल नितीश सिंह एवं कांस्टेबल अरुण कुमार पाल शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास –
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। शहवान अली उर्फ बाबू के विरुद्ध थाना दरगाह शरीफ में पूर्व के अभियोग दर्ज हैं, जबकि अभियुक्त मुन्ना के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एवं थाना रामगांव में पूर्व में अभियोग पंजीकृत रहे हैं।
