वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच। थाना रिसिया पुलिस ने वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करूणाकर पाण्डेय द्वारा गठित पुलिस टीम ने 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:05 बजे मु0अ0सं0 409/21 एवं अ0सं0 339/20, धारा 379/411 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त ननमून उर्फ विजयराज पुत्र चरन प्यारे, निवासी ग्राम गुरचाही, थाना रिसिया, जनपद बहराइच, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध जारी वारंट के क्रम में गिरफ्तारी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, हे0का0 सुशील मिश्रा एवं हे0का0 अरविंद यादव।
