बोर्ड बैठक में पत्रकारों को बुलाए जाने की उठी मांग, भाजपा सभासद गौरव निषाद ने ईओ को सौंपा पत्र।
संत कबीर नगर- मगहर।
भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने सोमवार को नगर पंचायत मगहर के अधिशाषी अधिकारी को एक पत्र दिया। जिसमें लिखा है कि आगामी दो सितम्बर को होने वाली बोर्ड की बैठक की कार्रवाई को कवरेज करने के लिए पत्रकारों को बुलाये जाने की मांग किया है।
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने पत्र में लिखा है कि नगर पंचायत बोर्ड की होने वाली बैठकों में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को बुलाया जाए।जिस तरह से अन्य निकायों में पत्रकार बंधुओं को बुलाया जाता है।बोर्ड की बैठक में नगर की जनता के हित क्या निर्णय लिया गया है और विकास की क्या योजना बना रही है।ताकि बोर्ड की बैठक के कार्यवाही के सभी तथ्य नगर की जनता पहुंच सके।इसके साथ ही अपनी जवाबदेही स्वयं तय करें।
