बहराइच- रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में थाना रिसिया पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 27 अगस्त 2026 को करीब 11:35 बजे पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में की गई।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान इसराइल पुत्र इस्लाम (50 वर्ष) और सायरा पत्नी इसराइल (45 वर्ष), निवासी नई बस्ती, दा0 बिछला, थाना रिसिया, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी मु0स0 13412/23, अ0सं0 42/23, धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना रिसिया से संबंधित वारंट में वांछित थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
उ0 नि0 कन्हैया दीक्षित!
हे0 कां0 सुनील नायक!
म0 कां0 दीक्षा सिंह!
थाना रिसिया, जनपद बहराइच पुलिस की लगातार कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप, कानून व्यवस्था मुस्तैद रखने को लेकर अभियान जारी।
