बहराइच- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न।
Oplus_16908288
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद।
आज का भारत लाइव
बहराइच 22 जनवरी।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा हेतु बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की समीक्षा के दौरान जनपद के चयनित ग्रामों में वीडीपी संरचना की स्थिति तथा अब तक क्या-क्या कार्य योजनान्तर्गत पूर्ण करा लिये गये हैं के सम्बन्ध में सहायक प्रबन्धक, देवव्रत शर्मा द्वारा बताया गया कि पीएम-अजय के कम्पोनेन्ट आदर्श ग्राम अन्तर्गत जनपद में कुल 38 अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि चयनित ग्रामों की ग्राम स्तरीय अभिसरण की बैठक की कार्यवाही पूर्ण कराते हुए आवश्यकतापरक मूल्यांकन एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का सर्वे कार्य पूर्ण करा लिया गया है। चयनित ग्रामों में खुली बैठक के माध्यम से ग्राम में अवसंरचनात्मक कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु ग्राम विकास योजना तैयार कर ली गयी है।
सहायक प्रबन्धक ने बताया कि फीडिंग का कार्य भारत सरकार द्वारा विकसित किये गये पोर्टल पर कराये जाने के बाद वीडीपी तैयार कर जिला स्तरीय अभिसरण समिति के माध्यम से रू. 07 करोड़ 60 लाख की लागत से चयनित ग्रामों में यथा-सोलर स्ट्रीट लाइट, विद्युत हाई मॉस्ट, सोलर हाई मॉस्ट, नाली निर्माण, सोंकपिट एवं हैण्डपम्प इत्यादि कार्य कराये जायेंगे। इसके अतिरिक्त पीएम-अजय के कम्पोनेन्ट अनुदान सहायता के अन्तर्गत निगम मुख्यालय, लखनऊ द्वारा चयनित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं के माध्यम से जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिये जाने हेतु 1168 लाभार्थियों का चयन करने के उपरान्त प्रशिक्षणदायी संस्थाओं को सूची उपलब्ध करायी जा चुकी है। उक्त योजना में जनपद बहराइच प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान डीएम द्वारा पोर्टल पर प्राप्त हुए आवेदन के सापेक्ष निदेशालय से धनराशि आवंटित कराये जाने हेतु पत्राचार के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया। डीएम श्री त्रिपाठी ने यह भी निर्देष दिया कि अन्य विभागीय योजनाओं यथा-राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, राष्ट्रीय वृद्धापेंशन, छात्रवृत्ति योजना में सीएमआईएस पोर्टल पर डैशबोर्ड के अनुसार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति समय से अवश्य कर ली जाये। डीएम ने विभागीय योजनाओं में शिथिलिता बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने का भी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शासन की सबसे महत्वपूर्ण अभियान जीरो पावर्टी के अन्तर्गत चिन्ह्ति लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित किया जाय।
डीएम ने निर्देश दिया कि शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति न कराये जाने हेतु सम्बन्धित पटल के माध्यम से की गई कार्यवाही तथा शासनादेश में निहित व्यवस्थाओं के सम्बन्ध जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करें। अत्याचार उत्पीड़न निवारण योजनान्तर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त प्रस्तावों को जनपदीय स्वीकृति समिति से स्वीकृत कराये जाने हेतु लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में में जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रद्धा पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त 98 प्रस्तावों के परीक्षण में 52 प्रस्ताव सही पाये गये तथा जिन प्रस्तावों के प्रपत्रों में कमियां पायी गयी, उसके सम्बन्ध में विशेष जांच प्रकोष्ठ को अवगत करा दिया गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में यथाशीघ्र बैठक करायें।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजनान्तर्गत जनपद में संचालित किये जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्रों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयनित किये गये अतिथि प्रवक्ताओं द्वारा जनपद में आईएएस, पीसीएस, नीट, जेईई, सीटेट, वनडे इग्जाम, सीयूईटी आदि कोर्सों की कक्षायें किसान डिग्री कॉलेज, महिला महाविद्यालय, राजकीय इण्टर कॉलेज, बहराइच, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, रिसिया, गेंदघर बहराइच में संचालित की जा रही हैं। उक्त योजना में अभी तक जनपद से 13 छात्र/छात्राओं का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के द्वारा राजकीय सेवाओं में चयन हुआ है।
