संत कबीर नगर – शेखर मैरिज लॉन में भव्य हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।
Oplus_16908288
शेखर मैरिज लॉन में भव्य हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।
संत कबीर नगर –
संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद नगर क्षेत्र में आज शेखर मैरिज लॉन में हिंदू समाज आयोजन समिति, सरौली मंडल, तामेश्वर नाथ खण्ड के तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरकार्यवाह आदरणीय दत्तात्रेय होसबले जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत विचार दास जी, महंत कबीर मठ, मगहर, संत कबीर नगर ने की। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में दत्तात्रेय होसबले जी ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं महंत विचार दास जी ने संत कबीर के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

खलीलाबाद में आयोजित यह हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

