संत कबीर नगर – रंगदारी मांगने व जान से मारने की मिली धमकी ।
Oplus_16908288
रंगदारी मांगने व जान से मारने की मिली धमकी ।
एक निजी हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कालेज के प्रबंधक को फोन से मिला धमकी।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य ।
संत कबीर नगर-
जनपद अंतर्गत रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी एक निजी हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कालेज के प्रबंधक को फोन से मिला धमकी।
आपको बताते चले कि प्रार्थी भालचंद पुत्र श्रीराम अदालत एस0आर0 हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कालेज नाथ नगर, संत कबीर नगर का प्रबन्धक है जो कि अनुसूचित जाति के अन्तर्गत आता है।
आज सुबह 11:01 बजे संतोष चतुर्वेदी पुत्र श्री रणजीत चतुर्वेदी निवासी ग्राम- भिटहां पो0-विश्वनाथपुर थाना-महुली जनपद-संत कबीर नगर द्वारा मोबाइल नं0-7347708185 से प्रबंधक भालचंद फोन करके अपने पास बुलाया और मेरे मना करने पर पुनः 11:02 बजे फोन करके मुझसे रू0 100000.00 फिरौती की माँग करने लगा और मेरे द्वारा असमर्थता व्यक्त करने पर वे मुझे जातिसूचक शब्दों की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा जिससे मेरे और मेरे परिवार के अन्दर पूर्ण रूप से भय का माहौल व्याप्त है।।
संतोष चतुर्वेदी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है उसके नाम से कई पुराने मामलों में महुली थाने में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है। चोरी, गबन धोखाधड़ी एवं लू पाट ही इसका धंधा है। अभी हाल ही में उसके उपर महुली थाने से 3/4 गुण्डा एक्ट की निवारक कार्यवाही हो चुकी है।
