बहराइच- 72506 निराश्रित महिलाओं को मिल रहा है विधवा पेंशन का लाभ !

0

Oplus_16908288

72506 निराश्रित महिलाओं को मिल रहा है विधवा पेंशन का लाभ !

रिपोर्ट- दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 16 दिसम्बर।

महिला कल्याण एवं बाल विकास (प्रोवेशन) विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष वर्ष 2025-26 हेतु 72506 लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन धनराशि की तृतीय किश्त भेजी गई है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निराश्रित महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आय रू. 02 लाख वार्षिक से कम हो को एसएसपीवाई डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर आवेदन करते समय पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइट फोटो, बैंक पासबुक एवं आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

इसी प्रकार उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) अन्तर्गत 01 मार्च 2020 के पश्चात कोविड-19 से भिन्न अन्य कारणों से अपने माता-पिता अथवा माता या पिता में किसी एक या अभिभावक को खो दिया है अथवा जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्यकर्ता जेल में है अथवा ऐसे बच्चे जिन्हें बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति/बाल वैश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार/पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराया गया हो अथवा भिक्षावृत्ति में सम्मिलित परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय रू. 03 लाख वार्षिक से कम हो के अधिकत दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) अन्तर्गत लाभान्वित किये जाने की व्यवस्था है। योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 833 लाभार्थियों के खातों में द्धितीय किश्त की धनराशि का प्रेषण किया गया है।

इसके अलावा उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) योजना अन्तर्गत ऐसे बच्चें जिन्होंने कोविड-19 के कारणों से अपने माता-पिता, ,अथवा माता या पिता में किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है ऐसे बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से ऐसे परिवार की वार्षिक आय रू. 03 लाख वार्षिक से कम हो, ऐसे परिवारों के सभी बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) अन्तर्गत लाभान्वित किये जाने की व्यवस्था है। योजना अन्तर्गत अब तक 138 लाभार्थी पंजीकृत है तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही किश्त के तहत कुल 95 लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...