संत कबीर नगर – न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा रही महुली पुलिस।
न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा रही महुली पुलिस, नहीं हुई अभी तक गिरफ्तारी।
महुली पुलिस की छत्र- छाया में खुलेआम घूम रहे मुजरिम।
मुकदमा दर्ज होने के एक माह बाद भी मुजरिमों को नहीं गिरफ्तार कर पाई पुलिस।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
बाप बेटे के रिश्ते को बदनाम व तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक जन्म देने वाला पिता अपने ही औलाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रशासन के चक्कर लगाते नजर आ रहा है, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के महुली थाने का है, जहां पीड़ित पिता तथा उसकी पत्नी दोनों घर पर अकेले रहते हैं तथा अलग रह रहे पीड़ित पिता के बड़े बेटे तथा बहू के द्वारा आए दिन रोज विवाद किया जाता है तथा पीड़ित पिता व मां को जान से मारने की धमकी भी दिया जाता है ।
न्यायालय के आदेशानुसार पीड़ित पिता के बड़े बेटे व बहू तथा उनके रिश्तेदार को मुकामी थाना द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार तथा उन पर उचित कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद भी आज भी विपक्षी प्रशासन की रहमो करम से खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

आपको बताते चले की पीड़ित फूलचंद पुत्र मातिवर ग्राम कटका थाना महुली जनपद संत कबीर नगर का स्थाई निवासी है ,पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि पीड़ित का बड़ा पुत्र राहुल पुत्र फूलचंद रेनू पत्नी राहुल तथा उसके रिश्तेदार राजू पुत्र अज्ञात विपुल पुत्र राजू ग्राम डुमरैला थाना खजनी जनपद गोरखपुर के स्थाई निवासी हैं , ये लोग कुछ माह पूर्व पीड़ित फूलचंद का अपहरण कर जान से मारने की कोशिश किये और मरा जानकर अज्ञात जगह पर छोड़ दिए स्थानीय राहगीरों के द्वारा पीड़ित को घायल अवस्था में पीड़ित के बताने के अनुसार उसके रिश्तेदार के घर पहुंचाया गया जिसमें पीड़ित का एक हाथ भी टूट गया था , पीड़ित ने इसकी शिकायत महुली थाना पर किया मगर कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित जे0 एम0 महोदय के न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र 173 (4) बीएनएस दाखिल किया गया ।
न्यायालय के आदेश अनुसार मुकामी थाना द्वारा विपक्षियों के विरुद्ध मु0 अ0 स0- 0411/ 2025 धारा 140 (3), 117 (2 ),115 (2) बीएनएस के तहत 02 नवंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया।
महुली पुलिस द्वारा एक माह से ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक विपक्षियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिससे आज भी विपक्षी खुले रूप से बाहर घूम रहे हैं तथा विपक्षियों द्वारा पीड़ित को आए दिन जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है , जिससे पीड़ित व उसकी पत्नी को हमेशा डर बना रहता है और सुलह न करने का दबाव निरंतर विपक्षियों द्वारा दिया जा रहा है।
