संत कबीर नगर – सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने माही मोटर्स का किया शुभारंभ ।
Oplus_16908288
विधायक अंकुर राज तिवारी ने माही मोटर्स का किया शुभारंभ ।
खलीलाबाद में ई-रिक्शा व लोडर गाड़ियों का खुला नया शोरूम !
संत कबीर नगर –
संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास स्थित मैलानी में माही मोटर्स का हुआ शुभारंभ। खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने इस शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह शोरूम पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के सामने स्थित है और यहां यात्री ई-रिक्शा सहित लोडर गाड़ियां उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने गाड़ियों के विभिन्न फीचर्स के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कुछ ग्राहकों को ई-रिक्शा की चाभी सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर माही मोटर्स के प्रोपराइटर मनिंदर सिंह और कीया मोटर्स शोरूम के प्रोपराइटर गगनदीप सिंह शैंकी ने सदर विधायक अंकुर राज तिवारी को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
माही मोटर्स ग्राहकों को बेहतरीन फीचर्स के साथ उचित दामों पर यात्री ई-रिक्शा और लोडर गाड़ियां उपलब्ध कराएगा। ग्राहकों के लिए आसान किस्तों में फाइनेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
शोरूम ने ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर की भी घोषणा की है। वाईसी यात्री ई-रिक्शा की खरीद पर ग्राहकों को लकी ड्रा कूपन मिलेगा, जिसमें फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन और 32 इंच की एलईडी टीवी जैसे उपहार जीतने का मौका होगा!
