संत कबीर नगर – धनघटा में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लगाम नही ।
Oplus_16908288
अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लगाम नही ।
विभागीय कार्रवाइयां सिर्फ विभागों तक सिमटी ।
धनघटा- सन्तकबीर नगर ।
धनघटा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी केंद्रों पर लगाम कसना मुश्किल हो रहा है। पिछले छह माह में बिना पंजीकृत संचालित होने वाले केंद्रों के खिलाफ विभागीय कार्रवाइयां दिखावा साबित हो रही है। धनघटा क्षेत्र में स्थित सीएचसी व पीएचसी केंद्रों के नजदीक बिना पंजीकृत पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्र धड़ल्ले से चल रहे है। धनघटा क्षेत्र के उमरिया बाजार में दो केंद्र, मलौली में चार, नाथनगर में सात, शनिचरा बाजार में दो व धनघटा में दो अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी केंद्र संचालित हो रहे है। इसमें अधिकांश केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे है। पिछले छह माह में विभाग द्वारा गठित टीम ने धनघटा व मलौली में जांच की करवाई की गयी। जांच में पंजीकरण न होने के चलते विभागीय अधिकारियों ने पांच केंद्रों को सील करते हुए उसमे ताला लगा दिया गया। लेकिन अगले दिन पुनः केंद्र संचालित होने लगे। विभाग द्वारा की जा रही दिखावे की कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों ने उंगली उठानी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार की विभागीय कार्रवाइयों से अंकुश नही लग पा रहा है। पिछले माह नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह और मुबारक अली की टीम ने मलौली पहुंच कर जांच पड़ताल किया तो दो केंद्र सील कर दिए गए। लेकिन अगले दिन वह केंद्र फिर से खुल गए।
इस संबन्ध में पूछे जाने पर एसीएमओ डॉ राम रतन ने बताया कि क्षेत्र में विभागीय टीम मौके पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकृत केंद्रों पर कार्रवाई भी की जारही है।
