संत कबीर नगर – टैम्पू की ठोकर से बाइक सवार की मौत !

0

Oplus_16777216

टैम्पू की ठोकर से बाइक सवार की मौत !

धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना के निकट राम जानकी मार्ग पर हुई घटना !

धनघटा – संतकबीर नगर ! 

धनघटा थाना क्षेत्र के मड़़पौना पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार को राम जानकी मार्ग पर तेज रफ्तार टैम्पू की ठोकर से 60 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से बाइक सवार को सीएचसी हैंसर लाया गया। जहां डक्टरों ने जांच के बाद बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल में भीड़ जुट गई। स्वजनों के चीख पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा गांव निवासी 60 वर्षीय राकेश कुमार श्रीवास्तव बाइक द्वारा किसी कार्यवश पौली की तरफ जा रहे थे। अभी वह मड़पौना के निकट पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे थे तभी शनिचरा बाजार से पौली की तरफ जारहे तेज रफ्तार टेम्पू ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को सीएचसी हैंसर लाया। जहां डक्टरों ने जांच के बाद बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। राकेश कुमार श्रीवास्तव धनघटा तहसील में मुंशी का कार्य करते थे। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी राधिका सुमन श्रीवास्तव, बेटे दीपांशु, प्रियांशु व बेटी तनु सीएचसी हैंसर पहुंची। शव देखकर स्वजनो की चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल में इकठ्ठा हो गयी। प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र पुलिस बल के साथ अस्पताल में मौजूद रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टैम्पू चालक को हिरासत में लिया है। टेम्पू चालक आकाश पुत्र दिग्विजय स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर का रहने वाला था। बताया जाता है कि टेम्पू चालक शराब के नशे में था।

स्वजनों पर टूटा संकट का पहाड़़ !

पोखरा गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव धनघटा तहसील में मुंशी का कार्य कर परिवार की जीविका चलाते थे। गुरुवार को दोपहर में वह तहसील से बाइक द्वारा पौली जा रहे थे। रास्ते मे सड़क हादशे के दौरान राकेश की मौत ने बच्चों को जहां अनाथ बना दिया वही पत्नी राधिका की दुनिया ही उजड़ गयी। पत्नी राधिका स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज धनघटा में शिक्षक के रुप में कार्यरत है। हादशे ने दो बेटों व एक बेटी को अनाथ बना दिया। बेटी के हाथ पीले की करने की राकेश की अभिलाषा धरी की धरी रह गयी। पिता के शव को देखकर विलख रही पत्नी व बच्चों को देखकर लोगो की आंखे नम हो गयी। संकट की इस घड़ी में स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक भी गम में डूब गए। पीड़ित परिवार के गांव के सैकड़ो लोग गम में डूबे रहे। लोग स्वजनों को ढांढस बंधा रहे थे लेकिन संकट इतना बड़ा था कि स्वजनों की आंखों से आंसू थम नही रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि घटना में मय टेम्पू व चालक को कब्जे में ले लिया गया गया है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...